सभी तरह के Addiction (व्यसन) से मुक्ति कैसे पाए
रोज़ करे यह काम और पाए अपने Addiction से छुटकार
किसी चीज़ की बुरी लत या तो व्यसन ना ही सिर्फ आपको नाकारा बना देता है बल्कि आपको सामाजिक और मानसिक तौर पे पूरी तरह से खत्म कर देता है। भारतीय शास्त्रों में कहा गया है की
"अति की कोई गति नाही होती", यह कहावत इतनी सही है की आप मनो या न मनो इसे आप किसी भी संदर्भ में Apply कर सकते है। अगर खाना और पानी जैसी जीवन देने वाली चीज़ो की अति हो जाये तो भी आप मुसीबत में पड़ोगे और नशीले द्रव्यों की अति हो जाये तो भी मुसीबत में पड़ोगे। जानते है कुछ ऐसे तरीके जिससे किसी भी तरह के Addiction से उभरने आपको Help मिल सकती है।
1) List out कीजिये की आप अपनी Life में क्या बदलाव चाहते है।
यह Step बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें करना सिर्फ यह है की हम जो भी बदलाव हमारी Life में चाहते है उसे बस एक कागज़ पर लिखना है। वह कागज़ या Board उस जगह रखिये जहा आपका ध्यान सुबह उठते वक्त आसानी से वहा जाये। इससे होगा यह की Addiction छोड़ने की बात आपके Subconscience Mind में इतनी घुस जाएगी की आपको कोई चीज़ बार बार लेने का मन नही करेगा।
2) अपनी social gathering का तरीका बदले
दुनिया में बहुत से लोग ऐसे है जो सिर्फ बुरी संगत की वजह से किसी तरह की बुरी लातो में फंस चुके है। ऐसे अगर आप वाकई में अपने जीवन में बदलाव चाहते है तो ऐसे लोगो से बिलकुल ही दूर रहे जो आपको किसी भी तरह के Addiction में फंस ने का बढ़ावा दे रहे है। क्युकी ऐसे लोग खुद अपने लिए तो कुछ कर नही पाएंगे और आपको भी जाल में फसा देंगे जहा से बहार आना आपके लिए ना मुमकिन हो जायेगा
3) 21 Day Challenge
मनोविज्ञानिओ की Research से पता चला है की अगर किसी चीज़ को आप 21 दिन तक अपने जीवन में हररोज करेंगे तो वह चीज़ आपकी आदत बन जाती है। यह तरीका बहुत करगत है अगर इसे सही तरीके से किया जाये। करना यह है की आप जब कोई आदत छोड़ ने जा रहे है तो आपको आपके मन को अपने दिमाग की मदद से सिर्फ बेवकूफ बनाना है।
अपने मन को कहना है की सिर्फ 21 दिनों के लिए छोड़ रहा हु, फिर उसके बाद फिर से शुरू करूँगा। इसे होगा यह की एक तो मन यह सोचने लगेगा की सिर्फ 21 दिन की ही तो बात है उसके बाद मुझे वापस अपनी पसंदीदा चीज़ मिलेगी। और यकीन मानिये 21 दिन बाद वह चीज़ के बारे में आपको एक ख्याल भी नहीं आयेगा।
4) ध्यान करे और पाए अपने Addiction से हमेशा के लिए छुटकारा
यह उपाय दूसरे सभी उपायों से बहुत कारगर है। अगर आप किसी बुरी लत के जाल में फंस चुके है। तो आप हर रोज ध्यान करे। यह आपका मनोबल इतना बढ़ा देगा की आप अपने मन को ज़्यादा से ज़्यादा काबू कर पाएंगे।
5) psychologist की Help
कई लोग कहेंगे के यह क्या बात हुई। Addiction के लिए Psychologist के पास क्यों जाए। लेकिन यकीं मानिये आपका Addiction कोई External बीमारी नहीं है, वह बुनियादी तौर पे आपके मन का रोग है जो Psychologist ठीक कर सकता है। कुछ दवाये भी ऐसी है जो Addiction छोड़ने में Help कर सकती है।
6) बनाये वातावरन ऐसा की मन को अपनी पसंदीदा चीज़ की याद न आये।
हमारे आसपास का वातावरन बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। एक बच्चे के बूढ़े होने का सफर वह जीवन में क्या बनेगा और कितनी Success पायेगा वह सारी बातें उसके आसपास के वातावरन पर निर्भर करती है। इसी तरह एक Addictive इंसान के पुरे जीवन का आधार भी उसके आसपास के लोग और वातावरन पर निर्भित हो जायेगा। अगर एक घर में एक बच्चा और उनके Parent तीन लोग रहते है, उसमे से अगर Parent में से किसी को भी बुरी लत है तो वह बच्चा भी उस बुरी लत में फंस जायेगा।
7) शिखे संकल्प शक्ति
यह तरीका इतना करगत है की आप सोच भी नहीं सकते। अगर यह आप नियमित तौर पे सिर्फ एक हप्ता करेंगे तो आपका जीवन बदल सकता है। आपको करना यह है की सिर्फ भस्त्रिका प्राणायाम पूरी तरह से शिखना है। पदमासन या सुखासन में बैठ कर आप को अपने फेफड़ो की परोक्सा लेनी है। पहले फेफड़ो से इतनी श्वास अंदर की ओर खींचनी है जिससे फेफड़ो की क्षमता की चरम सिमा आ जाये, एक क्षन ऐसा आएगा जब आपके फेफड़े जवाब देने लगेंगे यानि ओर ज़्यादा श्वास अंदर लेना ना मुमकिन हो जायेगा,
बस यही समय है संकल्प लेने का!! जो भी आप करना कहते है वह इस छोटी सी क्षन में आप अपने मन में दोहराये और श्वास छोड़ दे। श्वास छोड़ते वक्त आपको उच्छ्वास पूरी तरह से छोड़ना होगा। छोड़ते वक्त भी एक ऐसा क्षन आएगा जब शरीर से श्वास पूरी तरह से ख़तम हो जाएगी बस यह क्षन आपको पकड़ लेनी है। इससे होता यह है की आपका संकल्प आपके शरीर के एक Cell तक पहुंचता है। यह संकल्प लेने की पुरानी योग साधना
(Click Here:योग के बारे में ज़्यादा जाने) है जो आपको इतना फायदा देगी की आप सोच भी नहीं सकते।
Post a Comment